राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी में द्वितीय सेमीनार आयोजित
निष्पादन एवं प्रवर्तन कानून-सिविल एवं फौजदारी क्षेत्राधिकार से संबंधित प्रावधानों पर चर्चा
जोधपुर,राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी के तत्वावधान में रविवार को अकादमिक वर्ष-2022 की द्वितीय सेमीनार राजस्थान उच्च न्यायालय परिसर जोधपुर के ऑडिटोरियम हॉल में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विजय विश्नोई की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

इस सेमीनार में राघवेन्द्र काछवाल जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोधपुर जिला, सूर्य प्रकाश काकड़ा जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोतरा, रविन्द्र कुमार जिला एवं सत्र न्यायाधीश जैसलमेर, कमल छंगाणी निदेशक राजस्थान उच्च न्यायिक अकादमी के अलावा तीनों न्याय क्षेत्रों के समस्त न्यायिक अधिकारीगण तथा राजस्थान उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री एवं राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी के अधिकारीगण उपस्थित हुए।
सेमीनार में राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी द्वारा निर्धारित निष्पादन एवं प्रवर्तन कानून-सिविल एवं फौजदारी क्षेत्राधिकार से संबंधित प्रावधानों पर चर्चा की गई। समस्त अधिकारीगण इन विषयों पर विचार-विमर्श से लाभान्वित हुए।
दूरदृष्टिन्यूज़ की।एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

बच्चों को भी हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक लक्षणों को न करें नजरअंदाज: डॉ.प्रदीप जैन

विश्व स्ट्रोक दिवस पर एमडीएम अस्पताल में जन-जागरूकता

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

