विधायक जोगेश्वर गर्ग ने किया का आफरी दौरा
जोधपुर, जालौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जोगेश्वर गर्ग ने शुष्क वन अुनसंधान संस्थान (आफरी)जोधपुर का दौरा कर वानिकी शोध कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर आफरी निदेशक एमआर बालोच, भावसे ने आफरी द्वारा किए जा रहे विभिन्न शोध कार्यक्रमों यथा लूणी डीपीआर, शीशम के उन्नत क्लोन रिलिज करने, जल एवं मृदा संरक्षण तथा आनुवांशिकी क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बालोच ने खेजड़ी एवं थार शोभा खेजड़ी पर आफरी के शोध कार्यों की जानकारी दी तथा रोहिड़ा के आनुवांशिकी सुधार कार्यक्रमों के बारे में भी बताया।
उन्होंने कृषि वानिकी मॉडल विकसित करने तथा स्थानीय एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रजातियों पर किए जा रहे शोध कार्यक्रमों की जानकारी दी।
जोगेश्वर गर्ग ने आफरी की शोध उपलब्धियों को सराहा तथा सांगरी एवं स्थानीय महत्व की प्रजातियों के उत्पादों को बढावा देने एवं उन पर शोध कर स्थानीय लोगों की आजिविका में वृद्धि हेतु प्रयासों की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर आफरी निदेशक ने विधायक गर्ग को आफरी दपर्ण पत्रिका एवं अन्य विस्तार सामग्री भेंट की। कार्यक्रम में आफरी के समूह समन्वयक शोध डॉ. तरूण कान्त एवं विस्तार विभाग की प्रभागाध्यक्ष अनिता, भावसे भी उपस्थित थी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

