Doordrishti News Logo

आज से सात थाना क्षेत्रों में रात्रिकालीन कर्फ्यू

  • शहर में कायम हुई सद्भावना
  • तीन थाना क्षेत्रों में भी लौटने लगी रौनक

जोधपुर, शहर में सप्ताह भर पहले जालोरी गेट सर्किल पर रात को दो समुदाय में हुए बवाल के बाद दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया। सोमवार को तीन थाना क्षेत्रों प्रताप नगर, देवनगर और उदय मंदिर से कर्फ्यू उठा लिया गया। अब जिला पश्चिम के सरदारपुरा, सूरसागर एवं प्रतापनगर सदर तो जिला पूर्व में सदर बाजार, सदर कोतवाली, खांडाफलसा एवं नागौरी गेट में रात्रिकालीन कर्फ्यू रहेगा। कर्फ्यू शाम सात से सुबह सात बजे तक अग्रिम आदेश तक जारी रहेगा। मंगलवार को तीन क्षेत्रों जहां पर कर्फ्यू हटाया गया उनमें प्रताप नगर, देवनगर और उदयमंदिर में अब पूर्णतया रौनक लौट आई है।

शहर में अब पूर्णतया शांति के साथ सौहार्द कायम हो चुका है। सात थाना क्षेत्रों में सुबह सात से शाम सात बजे तक 12 घंटों की छूट के बीच फिलहाल कोई अप्रिय घटना देखने को नहीं मिली है। इन थाना क्षेत्रों में पुलिस बल अब भी ऐहतियात के तौर पर लगा हुआ है। कर्फ्यू ग्रस्त इलाकों में भी सभी प्रतिष्ठानों को खोले जाने की अनुमति से अब व्यापारिक गतिविधियां फिर से तेजी पकडऩे लगी हैं। लोगबाग जरूरी सामानों की खरीदफरोख्त बेरोकटोक कर रहे हैं। रात को खांडाफलसा थाने में दो और प्रकरण अलग-अगल पक्ष की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज करवाए गए हैं।

तीन थाना क्षेत्रों में बढ़ गई आवाजाही

इधर कर्फ्यू हटाए जाने के बाद शहर के प्रतापनगर, देवनगर एवं उदयमंदिर थाना क्षेत्रों में अब पूर्व की तरह रौनक लौट आई है। सुबह लोगों ने आराम से अपनी गतिविधियां शुरू की। इन थाना क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियां भी तेजी पर आ गई है। पुलिस का पहरा भी हटा दिया गया है।

3 मई की रात को हुआ था बवाल

शहर में 3 मई की रात को दो गुटों में बवाल हुआ था। जिसके बाद से शहर के दस पुलिस थाना क्षेत्रों में प्रशासन ने कर्फ्यू लगाने के साथ छह दिन तक मोबाइल इंटरनेट की सेवाएं भी रद्द कर दी थी जो रविवार की शाम को बहाल हो पाई। पुलिस ने कई प्रकरण दर्ज करते हुए 35 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था। पहले 251 लोगों को शांति भंग में पकड़ा गया फिर 200 से ज्यादा लोग रिहा कर दिए गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वायुसेना का सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश,दोनों पायलट की मौत

March 6, 2026

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026