Doordrishti News Logo

कर्फ्यू की अवधि 10 मई प्रातः 7 बजे तक बढ़ाई,इंटरनेट सेवा बहाल

  • सोमवार को प्रात 7 से सायं 7 बजे तक कर्फ्यू में पूर्ण छूट रहेगी
  • सभी तरह के व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलेंगे

जोधपुर, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कर्फ्यू की अवधि 8 मई रविवार को रात्रि 12 बजे से 10 मई प्रातः 7 बजे तक बढ़ाई गई है। इसी के साथ जिले में इंटरनेट में लगी रोक भी हटा दी गई है।

पुलिस उपायुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट मुख्यालय एवं यातायात राजकुमार चौधरी द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि 9 मई, सोमवार को प्रातः 7 बजे से सांय 7 बजे तक कर्फ्यू में पूर्ण छूट रहेगी। छूट अवधि में शहर में बाजार व समस्त संस्थान सामान्य दिनों की तरह संचालित हो सकेंगे तथा रात्रि कर्फ्यू के दौरान चिकित्सकीय आपात काल, चिकित्सा सेवा से संबंधित कर्मी व पत्रकार, मीडियाकर्मियों द्वारा परिचय पत्र, दस्तावेज दिखाने पर छूट प्रदान की गयी है। रात्रि कर्फ्यू के दौरान सामाचार पत्र वितरक (हॉकर्स) को समाचार पत्र वितरण की अनुमति होगी। अन्य विशेष परिस्थितियों में अति आवश्यक होने पर कर्फ्यू में निकलने के लिए संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त व संबंधित थानाधिकारी अनुमति प्रदान कर सकेंगे।

जोधपुर जिले में इन्टरनेट सेवाएं बहाल

-संभागीय आयुक्त ने जारी किया आदेश

सम्पूर्ण जिले (जोधपुर आयुक्तालय क्षेत्र सहित) में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति सामान्य होने के फलस्वरूप निलम्बित की गई इंटरनेंट सेवाओं को पुनः बहाल कर दिया गया है। इस बारे में संभागीय आयुक्त हिमांशु गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से 2जी/3जी/4जी/डाटा(मोबाइल इन्टरनेट), बल्क एसएमएस,एमएमएस/व्हाट्स एप,फेसबुक,ट्वीटर एवं अन्य सोशल मीडिया (वॉयस कॉल्स, ब्रॉडबैण्ड इन्टरनेट, लीज लाईन को छोड़कर) से संबंधित इन्टरनेट सेवाएं जो 3 मई से अस्थाई रूप से निलम्बित कर दी गयी थी उन्हे रविवार सांय 4 बजे से पुनः बहाल कर दिया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026