Doordrishti News Logo

दलपति सुरेंद्र बहादुर सिंह को अन्तिम विदाई देने पहुंचे केन्द्रीय मंत्री शेखावत

मंडलनाथ में महादर्शन किए,निवास पर आमजन से की मुलाकात

जोधपुर, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत करीब नौ दिन के प्रवास के बाद दिल्ली रवाना हो गए। जोधपुर में उपद्रव और बलवा के बाद केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए और जोधपुर में रहकर अमन और शान्ति कायम करने में सक्रिय भूमिका निभाई। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने आज अनेक शोक सभाओं में शामिल हुए और आर्य मरुधर व्यायाम शाला के संस्थापकों में से एक गुरु सुरेंद्र बहादुर सिंह के पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे और उन्हें अन्तिम विदाई दी।

दलपति सुरेंद्र बहादुर सिंह को अन्तिम विदाई देने पहुंचे केन्द्रीय मंत्री शेखावत

उन्होंने आर्य मरुधर व्यायामशाला के संस्थापकों में से एक गुरु सुरेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि असाधारण प्रशिक्षक होने के साथ साथ अनुशासन,सादगी,इंसानियत और साम्प्रदायिक सद्भाव की नायाब मिसाल थे। उनका नेतृत्व व कृतित्व सदियों तक मार्गदर्शन करता रहेगा। उनका निधन आर्य समाज,खेल जगत, सामाजिक क्षेत्र और मल्लकला के क्षेत्र में एक अपूर्णीय क्षति है। बाद में शेखावत गोलासनी, केरू क्षेत्र में शोक सभाओं में शामिल हुए।

मण्डल नाथ में भालेनाथ के दर्शन

शेखावत आज मण्डल नाथ भी गए और भगवान भोलेनाथ शिव शंकर के दर्शन किए और जोधपुर में अमन चैन कायम करने की प्रार्थना की। ज़िला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, ज़िला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल,पूर्व विधायक जोगाराम पटेल सहित अनेक भाजपा नेता उनके साथ थे। शेखावत देसूरिया मंडोर क्षेत्र में आयोजित संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भी सम्मिलित हुए। राधाकृष्ण देव प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। इससे पहले शेखावत ने निवास स्थान पर आमजन से मुलाकात कर जन सुनवाई की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026