Doordrishti News Logo

ट्रक और ट्रेलर में आमने सामने भिड़ंत एक भाई की मौत, दूसरा घायल

जोधपुर, शहर के निकट धवा स्थित राजेश्वर नगर में रात को सीमेंट से लदे ट्रेलर और कपड़ों की गांठों से भरे ट्रक में आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका सगा भाई घायल हो गया। उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

झंवर पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल भंवरलाल ने बताया कि पाली जिले के नयागांव स्थित पठान कॉलोनी निवासी 31 साल का अयूब खां पुत्र अब्दुल हुसैन और उसका भाई सलीम बालोतरा से कपड़ों की गांठों का भरा ट्रक लेकर जोधपुर होते हुए पाली की तरफ निकल रहे थे। धवा स्थित राजेश्वर नगर की सरहद में पहुंचने पर सामने से आ रहे सीमेंट से लदे ट्रेलर से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल अयूब खां और सलीम को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। मगर अयूब खां की मौत हो गई। ट्रक उसका भाई सलीम चला रहा था। पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026