Doordrishti News Logo

संघ पर आरोप लगाकर मुख्यमंत्री खुद को बचा नहीं सकते- कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी

जोधपुर,शहर में हुए उपद्रव को लेकर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने मामले में भारतीय जनता पार्टी और संघ के कार्यकर्ताओं को जानबूझकर गिरफ्तार किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस संपूर्ण घटना की पटकथा सालासर बालाजी के द्वार गिराने को लेकर ही शुरू हो गई थी। कैलाश चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संघ पर आरोप लगाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद को बचा नहीं सकते हैं यह उनकी सरकार और प्रशासन का फेलियर है। मुख्यमंत्री को जोधपुर की जनता के लिए भी अब समय नहीं है वह दिल्ली को खुश करने में जुटे हैं जिससे उनकी कुर्सी बची रहे।

जोधपुर पहुंचे कैलाश चौधरी ने अस्पताल में जाकर घायलों से कुशलक्षेम भी पूछी। सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि घटना क्यों हुई, कैसे हुई,इस पर मुख्यमंत्री क्यों नही बोल रहे? उन्होंने बागड़ बिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि मुख्य मंत्री आरोप प्रत्यारोप का अलग- अलग राग अलाप कर रहे हैं। ये उनके तुष्टिकरण की नीति है,जो प्रशासन को पंगु बना रहा है।

यूपी मॉडल अपनाने की आवश्कता

जोधपुर में हुई हिंसा लूटपाट और पत्थरबाजी की घटना के मद्देनजर कैलाश चौधरी ने कहा कि सम्पूर्ण घटना में यूपी व गुजरात मॉडल अपनाने की आवश्यकता है। जिस तरह गुजरात और उत्तर प्रदेश में पत्थर बाजी गैंग का हश्र हुआ वह नीति यहां अपनाने की आवश्यकता है। सरकार को हुड़दंग करने वालों की संपत्ति कुर्क करनी चाहिए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026