सुरपुरा बांध में कूद कर छात्र ने की खुदकुशी
- पेटदर्द से परेशान था, बांध में कूद कर दी जान
- कांस्टेबल पद की तैयारी कर रहा था -सुसाइड नोट मिला
जोधपुर, सुरपुरा बांध में कूदकर एक छात्र ने जान दे दी। गोताखोरों की मदद से छात्र का शव बाहर निकाला गया। मंडोर थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि भोजासर के भींयासर हाल नयापुरा मंडावता बेरा निवासी 20 साल के अनिल विश्नोई ने सुरपुरा बांध में डूबकर जान दी। शाम को कमरे में परिजन को एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें अनिल ने लिखा था कि वह सुरपुरा बांध की तरफ जा रहा है। उसके आत्महत्या करने की आशंका से परिजन सुरपुरा बांध पहुंचे, जहां बांध के किनारे उसके चप्पल व अन्य सामान मिला। बांध में डूबने की आशंका के चलते तलाश कराई गई। सिविल डिफेंस के गोताखोरों ने मशक्कत के बाद रात में अनिल के शव को बाहर निकाला गया। उसने अपनी पेटदर्द की समस्या को बताया और अहमदाबाद नहीं ले जाने की बात लिखीं थी। वह कांस्टेबल पद की तैयारी कर रहा था और अंडर ग्रेजुएशन था।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

