Doordrishti News Logo

कर्फ्यूग्रस्त इलाके में स्कार्पियो लेकर भाग रहे थे, पिस्टल सहित पांच गिरफ्तार

जोधपुर, कमिश्ररेट की प्रताप नगर पुलिस ने गुरूवार को कर्फ्यूग्रस्त इलाके में स्कार्पियो लेकर भाग रहे लोगों को पीछा कर गाड़ी के डेश बोर्ड से एक पिस्टल बरामद की। गाड़ी में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी के खिलाफ पहले भी प्रकरण सामने आए हैं। पुलिस ने स्कार्पियो को भी जब्त कर लिया है।

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि इलाके में कर्फ्यू लगा है। बावजूद एक स्कार्पियो निकलने पर पुलिस द्वारा पीछा किया गया। गाड़ी की तलाशी लिए जाने पर डेश बोर्ड में एक पिस्टल मिली। इस बारे में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पांच लोगों देचू के डेकाचक तृतीय निवासी नागसिंह पुत्र आसूसिंह, कुईइंदा बालेसर निवासी समंदर सिंह पुत्र नरपतसिंह, सुखमंडला नाथडाउ निवासी महेंद्र सिंह पुत्र बागसिंह, सोलंकियातला शेरगढ़ निवासी किशनसिंह पुत्र कुंभ सिंह एवं रायसर शेरगढ़ निवासी गुलाब सिंह पुत्र रूपसिंह को गिरफ्तार किया गया है।

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि आरोपी महेंद्र सिंह के खिलाफ पहले भी दो प्रकरण दर्ज हो रखे हैं। पुलिस की टीम में एसआई प्रहलादराम, एएस आई मदनसिंह, हैडकांस्टेबल भरत लाल, धन्नेसिंह, कांस्टेबल हुकमाराम, राकेश, हरिप्रसाद एवं महेंद शामिल थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्यूबवेल से केबल और फव्वारा चुराने वाली गैंग का खुलासा सरगना समेत दो गिरफ्तार

October 6, 2026

खुद को एयरपोर्ट पर फंसी होने का बोली और बनाया साइबर ठगी का शिकार

October 6, 2026

चार थाई युवतियों सहित सात को शांतिभंग में पकड़ा

October 6, 2026

जोजरी नदी प्रदूषण मामले में रंगाई-छपाई फैक्ट्री पर कार्रवाई आरोपी गिरफ्तार

October 6, 2026

दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट का टॉप-10 का वांछित और 2 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

October 6, 2026

सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों का प्रदेश महामंत्री ने लिया जायजा

October 6, 2026

अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान

October 6, 2026

रेलवे ट्रैक पार करते ट्रेन की चपेट में आने से मौत

October 6, 2026

सेंट्रल जेल के बाथरूम में मिला मोबाइल सिम

October 6, 2026