विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति नही होगी
जोधपुर, इंदिरा गांधी नहर बंदी व ग्रीष्मकाल के लिये जल भण्डारण तथा फिल्टर प्लांट,पम्प हाउस,पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 7 मई को रात 8 बजे से 8 मई रात 8 बजे तक कायलाना पम्प हाउस एवं सुरपुरा फिल्टर हाउस तथा 7 मई को रात्रि 12 बजे से 8 मई रात्रि 12 बजे तक चौपासनी फिल्टर हाउस तथा 8 मई को प्रातः 8 बजे से 9 मई प्रात बजे तक झालामण्ड एवं तखत सागर फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रो में जलापूर्ति बन्द रहेगी। अतः जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 8 मई को होने वाली जलापूर्ति 9 मई को तथा 9 मई को होने वाली जलापूर्ति 10 मई को की जाएगी।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत जोधपुर अधीक्षण अभियंता जगदीश चन्द्र व्यास ने बताया इस अवधि में शहर में स्थित मुख्य चिकित्सालयों एवं क्वारंटाइन केन्द्रों में उनकी आवश्यकता के अनुरूप जलापूर्ति की जाएगी। झालामण्ड एव तखत सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आसपास क्षेत्रो में 8 मई को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 9 मई को की जाने वाली जलापूर्ति 10 मई एवं 10 मई को की जाने वाली जलापूर्ति 11 मई को होगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

