दस दिन पहले लगाया फंदा, अब हुई मौत
जोधपुर, शहर के निकट सांगरिया स्थित पटेल नगर में रहने वाली एक महिला ने दस दिन पहले अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। वह दस दिनों से एम्स अस्पताल में जीवन मृत्यु से संघर्ष करती रही। अब इसकी मौत हो गई। बासनी पुलिस ने रिश्तेदार की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया। शव कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया गया।
बासनी पुलिस ने बताया कि मूलत: नागौर जिले के पादूकलां हाल सांगरिया स्थित पटेल नगर में रहने वाली पुष्पा देवी पत्नी देवाराम ने 21 अप्रैल को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। इस पर परिजन ने उसे फंदे से उतार कर एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया। मगर वह अब चल बसी। इस बारे में उसके रिश्तेदार घेवराज की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

