2 से 16 मई सातवीं तक के स्कूल समय में होगा बदलाव-कलेक्टर
- शहर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप
- 7वीं कक्षा तक के समस्त स्कूल सुबह 11 बजे तक ही संचालित होंगे
जोधपुर, जिले में भीषण गर्मी एवं लू के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता के आदेश अनुसार जिले में संचालित समस्त राजकीय,निजी विद्यालयों एवं सीबीएसई बोर्ड से सम्बन्धित सभी विद्यालयों (प्लेग्रुप/नर्सरी/एलकेजी/ यूकेजी कक्षा 1 से 4 एवं कक्षा 6 से 7 में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों का 2 से 16 मई तक समय प्रातः 07:30 बजे से प्रातः 11.00 बजे तक रहेगा।
आदेश के अनुसार विद्यालय में कार्यरत समस्त कार्मिकों का समय पूर्ववर्ती व्यवस्था अनुसार यथावत रहेगा एंव कार्मिक अपने-अपने कार्यों का निष्पादन करेंगें। विभिन्न परीक्षाओं (कक्षा 5/8 बोर्ड एवं कक्षा 9वीं / 11) का संचालन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

