रहवासीय कॉलोनी में खोली शराब की दुकान,विरोध में उतरी महिलाएं
जोधपुर, शहर के मेडिकल कॉलेज के सामने सिंधी कॉलोनी की महिलाएं आज सड़क़ पर उतर आई। यहां पर शराब की दुकान खोले जाने को लेकर महिलाओं ने विरोध किया। सुबह से ही महिलाएं शराब की दुकान को लेकर मेडिकल कॉलेज के समीप प्रदर्शन करने के साथ दुकान को बंद करवाने की मांग पर अड़ी रही।
मेडिकल कॉलेज के सामने सिंधी कॉलोनी में शराब का ठेका अचानक खुला। दो मुंही इस दुकान को काफी भव्य बनाया गया है। इसे शोरूम कह सकते है। शराब की दुकान खोले जाने को लेकर महिलाओं ने आज सडक़ पर उतर प्रदर्शन करने के साथ कॉलेज के समीप धरना दिया। महिलाएं और आस पास के लोग दुकान को लेकर विरोध जता रहे हैं। फिलहाल धरना प्रदर्शन जारी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

