भाजपा का अघोषित बिजली कटौती पर प्रदर्शन,गावों में सीएम का पुतला फूंका
जोधपुर, शहर में शुक्रवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती को लेकर पावटा पर प्रदर्शन किया और बिजली विभाग में ज्ञापन दिया। अधिशासी अभियंता कचहरी परिसर को ज्ञापन देने पहुंचे तो अधिकारी नहीं मिले, ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। महामंत्री करणी सिंह ने बताया कि घोषित कटौती के बाद भी पूरे दिन में अलग-अलग समय बिजली काट दी जाती है। सरकार का मिस मैनेजमेंट है। जब पता है गर्मी आने वाली है ऐसे में कोई व्यवस्था नहीं की गई।

इधर भाजपा ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। भावी जीएसएस पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। युवा नेता महिपाल कड़वासरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद ऊर्जा मंत्री के नाम इंजीनियर सुपरवाइजर कन्हैया लाल वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं की यहां मौजूद कर्मचारियों से नोक-झोंक हुई। भाजपा नेता महिपाल कड़वासरा ने गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की अकर्मण्य सरकार कोयले के पैसे चुकाने के बजाए अपने विधायकों को फाइव स्टार होटलों में सरकारी खर्चे पर मौज करवा रही थी। जिसका खामियाजा अब प्रदेश की जनता भुगत रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

