Doordrishti News Logo

सूने मकान मेें सेंध लगाने वाले दो शातिर नकबजन गिरफ्तार

जोधपुर, शहर के महामंदिर हलके गजेसिंह कॉलोनी में दो दिन पहले एक मकान में लगी सेंध के प्रकरण में पुलिस ने दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। इनसे चोरी का माल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि बीजेएस नट बस्ती स्थित सुल्तान नगर निवासी मालाराम पुत्र किशना राम विश्नोई की तरफ से 26 अप्रेल को मामला दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया कि वे परिवार सहित तिलवासनी गांव रिश्तेदार की मृत्यु पर गए हुए थे।

इस बीच उनके गजे सिंह कॉलोनी स्थित मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से 80 हजार रुपए, सोने की सोहनकंठी, सोने का कड़ा आदि चोरी कर ले गए। इस प्रकरण में खुलासे की लिए पुलिस की टीम में शामिल एएसआई नेमीचंद, बाबूलाल, कांस्टेबल ओमप्रकाश, कैलाश, रघुवीर, निखिल ने सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाते हुए दो शातिर नकबजनों नवदुर्गा कॉलोनी झालामंड निवासी हिम्मतसिंह उर्फ विक्की पुत्र रामसिंह एवं कमला नेहरू नगर द्वितीय विस्तार योजना निवासी मनोज सांखला पुत्र दिलीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से अब नकबजनी का माल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।

दो वारदातें खुली

आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने कुड़ी थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल और वास्तुकला में चोरी करना बताया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026