Doordrishti News Logo

खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए चयन स्पर्धा 8 से 14 मई तक जयपुर में

जोधपुर,राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा संचालित खेल अकादमियों में चयन के लिए स्पर्धा 8 से 14 मई तक सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में आयोजित होगी।

खेल अधिकारी प्रेमसिंह भाटी ने बताया कि इसमें भाग लेने के लिए खिलाड़ी की आयु 1 जुलाई 2022 को न्यूनतम 14 वर्ष बालक वर्ग में अधिकतम 18 वर्ष, बालिका वर्ग में न्यूनतम 14 वर्ष व अधिकतम 18 वर्ष, बालिका सीनियर वर्ग में न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 20 वर्ष के मध्य होना आवश्यक है।

राजस्थान राज्य परिषद द्वारा संचालित खेल अकादमियों में विद्यमान प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों के लिये अधिकतम आयु सीमा उनके परिणाम के आधार पर 20 वर्ष होगी तथा बास्केट बॉल सीनियर वर्ग के लिये अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष होगी एवं सीनियर बालक बास्केट बॉल अकादमी जयपुर व जैसलमेर में प्रवेश के लिए नेशनल मेडलिस्ट खिलाड़ियों को ही रखा जायेगा, जिसमें एमजीएफआई मेडलिस्ट विश्वविद्यालय,जोनल मेडलिस्ट सीनियर नेशनल प्रतियोगिता का प्रतिभागी ओपन मेडलिस्ट सम्मिलित है व खिलाड़ी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पिछले तीन साल में लगातार पदक प्राप्त खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जायेगी। चयन स्पर्धा में मेडिकल टेस्ट, बैटरी टेस्ट एवं खेल स्कील टेस्ट लिये जायेंगे तथा अंतिम चयनित खिलाड़ियों का अकादमी में प्रवेश से पूर्व पुनः मेडिकल टेस्ट व जांच करवाई जाएगी।

5 मई तक भरे जा सकेंगे आवेदन

चयन स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को यात्रा,आवास एवं भोजन का खर्च स्वयं के स्तर से किया जायेगा। इच्छुक खिलाड़ी अपना आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर 5 मई-2022 तक कार्यालय समय पर भिजवा सकते हैं। आवेदन पत्र राजस्थान राज्य कीड़ा परिषद की वेबसाईट से डाउनलोड किया जा सकता है।

इन अकादमियों के लिए है चयन स्पर्धा

खेल अधिकारी ने बताया कि इसमें बालक एथलेटिक अकादमी गंगानगर, बालिका एथलेटिक अकादमी जयपुर, बास्केट बॉल अकादमी जैसलमेर, बालक बास्केटबॉल अकादमी (सीनियर वर्ग) जयपुर व जैसलमेर, बालिका बास्केटबॉल अकादमी जयपुर, बालक हैण्डबॉल अकादमी जैसलमेर,बालिका हॉकी अकादमी अजमेर, बालक हॉकी अकादमी जयपुर, बालक अकादमी झुंझुनू, बालिका वालीबॉल अकादमी जयपुर, बालिका तीरंदाजी अकादमी जयपुर, बालक तीरंदाजी अकादमी उदयपुर, बालक तींरंदाजी अकादमी डूंगरपुर, बालिका फुटबॉल अकादमी कोटा, बालक फुटबॉल अकादमी जोधपुर, बालक कुश्ती अकादमी भरतपुर, बालक साईकलिंग अकादमी बीकानेर, बालक कबड्डी अकादमी करौली के लिए खिलाड़ियों की चयन स्पर्धा रखी गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026