राज्य के लोकसभा सांसदों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री
जल जीवन मिशन
जयपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत गुरुवार को जयपुर में जल जीवन मिशन को लेकर राजस्थान के लोकसभा सांसदों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। जयपुर में सुबह 10 से 2 बजे तक होने वाली इस बैठक में जल जीवन मिशन से जुड़े केंद्र और राज्य के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
दरअसल, जल जीवन मिशन की गति राजस्थान में बेहद सुस्त है। राज्य में अब तक केवल 24.21% ग्रामीण आवासों तक नल कनेक्शन पहुंचाया जा सका है, जबकि मिशन को पूरा करने की समय सीमा वर्ष 2024 है। केंद्रीय मंत्री शेखावत पूर्व में कई बार राज्य सरकार को हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन देते आए हैं। उन्होंने राजस्थान को पर्याप्त बजट आवंटित भी कराया है।
जलशक्ति मंत्री ने सभी सांसदों को पत्र लिखकर समीक्षा बैठक के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि सांसद जल जीवन मिशन को जनांदोलन में परिवर्तित करने में सहयोग कर सकते हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

