Doordrishti News Logo

स्थापना दिवस पर रन फोर जोधपुर मैराथन का आयोजन होगा

जोधपुर स्थापना दिवस के आयोजनों संबंध में हुई बैठक

जोधपुर, 12 मई को आयोजित होने वाले जोधपुर स्थापना दिवस के सुरक्षित एवं यथोचित आयोजन के लिए बुधवार को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में उनके कक्ष में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिला कलक्टर ने जोधपुर स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों व आयोजनों पर संबंधित विभागों से जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि 12 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में रन फोर जोधपुर मैराथन का आयोजन होगा। इस अवसर पर जोधपुर के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतिया भी दी जायेगी। जोधपुर के प्रमुख चौराहों व इमारतों पर रोशनी की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मेहरानगढ के पोस्टर का विमोचन भी किया जायेगा।

बैठक में सहायक निदेशक पर्यटक विभाग डॉ सरीता फिड़ौदा, पुरातत्व व राजकीय संग्रहालय अधीक्षक इमरान अली, उपायुक्त नगर निगम उत्तर रोहित कुमार,एडीसीपी ईस्ट नाजिम अली खान,अधीशाषी अभियता जेडीए राजीव कश्यप,अधीशाषी अभियंता नगर निगम नवनीत राज त्रिवेदी, मेहरानगढ म्यूजियम ट्रस्ट से डॉ महेन्द्र सिंह एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026