Doordrishti News Logo

सक्रिय वाहन चोर छह स्थानों से बाइक चुरा ले गए

जोधपुर, शहर में सक्रिय वाहन चोरों ने छह जगहों से बाइक चुराई। पुलिस ने अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर अब वाहन चोरों की तलाश आरंभ की है।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि मूलत: चंपारन बिहार हाल रातानाडा कृष्ण मंदिर के पास गली में किराए पर रहने वाले अरूण कुमार ने रिपोर्ट दी कि उसकी बाइक रात को घर के बाहर खड़ी थी। जिसे अज्ञात चोर ले गया। इसी तरह उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि भरतपुर डीग निवासी सोनू पुत्र सोहनलाल जाटव की बाइक महावीर उद्यान के बाहर से चोरी हो गई।

भगत की कोठी थाना क्षेत्र में सूर्या कॉलोनी रेजीडेंसी रोड पर रहने वाले जगदीश कुमार की बाइक घर के बाहर से चोरी हुई। इधर झालामंड स्थित ढंड की ढाणी निवासी महेश कुमार ने कुड़ी पुलिस को बताया कि वह अपनी बाइक लेकर नवदुर्गा कॉलोनी झालामंड आया था। जहां से अज्ञात चोर उसकी बाइक को चुरा ले गया। जबकि बासनी पुलिस ने बताया कि नवचौकिया जालोरी गेट निवासी बाबू अली अपनी बाइक लेकर एम्स अस्पताल आया था। जहां पार्किंग से उसकी बाइक चोरी हो गई।

उधर मदेरणा कॉलोनी माता का थान निवासी रेंवतराम अपनी बाइक लेकर मथुरादास माथुर अस्पताल आया था। जहां परिसर से उसकी बाइक कोई चुरा ले गया। शास्त्रीनगर थाने में इस बारे में मामला दर्ज करवाया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026