बेटी की शादी के बाद भूले ज्वैलरी बॉक्स, दूसरे दिन गायब
सीसीटीवी फुुटेज से तीन कर्मचारियों से अब पूछताछ
जोधपुर, शहर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में एक होटल में शादी समारोह में परिवार काम संपन्न करवा चला गया। मगर होटल के कमरे में अपना एक ज्वैलरी बॉक्स भूल गया। जिसमें लाखों के आभूषण थे। परिवार का मुखिया दूसरे दिन वहां आया तो पता लगा कि ज्वैलरी बॉक्स गायब है। सीसीटीवी फुटेज में होटल के तीन कर्मचारी सफाई करने रूम पर आए। संदेह जताया कि इन लोगों ने यह बॉक्स चुराया। पुलिस अब तीनों संदिग्ध कर्मचारियों से पूछताछ में जुटी है।
एयरपोर्ट थाने के एएसआई कालूसिंह ने बताया कि प्रतापनगर स्थित गुरों का तालाब निवासी शरबतमल भंडारी की पुत्री की शादी का आयोजन एयरपोर्ट थाना क्षेत्र की एक होटल में रखा था। 22 अप्रेल को होटल बुक की गई। 23 को शादी हो गई। 24 की सुबह तक कमरे खाली कर परिवार के लोग चले गए थे।
घर जाने पर बेटी ने पिता शरबतमल से अपने गहनें मांगे तब पता लगा कि गहने तो होटल के कमरे पर ही भूल आए हैं। गहने ज्वैलरी बॉक्स में होने के साथ एक थैली में डाले हुए थे। एएसआई कालूसिंह ने बताया कि शरबतमल होटल पर आए गहनों के बारे में पता लगाया तो वे नहीं मिले। इस पर होटल के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया। तब पता लगा कि होटल के तीन कर्मचारी जिनमें जयसिंह,छोटूराम व एक अन्य रूम पर सफाई करने आए थे। इस पर इन लोगों पर जेवर चोरी का संदेह जताया गया है।
ज्वैलरी बॉक्स में सोने की टूसी, कानों की बालियां, सोने की पायजेब और चांदी के सिक्के आदि थे। एएसआई कालूसिंह ने बताया कि घटना में संदिग्ध तीनों कर्मचरियों से अब पूछताछ की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

