पुलिस निरीक्षक लीलाराम को उदयपुर रेंज भेजा
जोधपुर, पुलिस आयुक्तालय में लगे पुलिस निरीक्षक लीलाराम का आज उदयपुर रेंज में तबादला के आदेश जारी किए। वे काफी समय से पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में लगे हुए थे।
पुलिस आयुक्त नवज्योति गोगाई ने आज एक आदेश जारी कर पुलिस निरीक्षक लीलाराम का तबादला उयदपुर रेंज में किया। वह पुलिस आयुक्तालय में लगे हुए थे।
जोधपुर के बहुचर्चित लवली हत्याकांड के बाद वे सुर्खियों में आए थे। लवली हत्याकांड एक एनकाउंटर माना गया था। जिसको लेकर वाल्मिकी समाज ने काफी दिनों तक विरोध प्रदर्शन भी किया और केस में सीबीआई जांच की मांग की थी। लवली कंडारा की मौत पुलिस की गोली लगने से हुई थी। यह केस जोधपुर सहित प्रदेश भर में चर्चित रहा था। जिसके बाद से पुलिस निरीक्षक लीलाराम सस्पेंड भी रहे। बाद में उन्हें पुलिस आयुक्तालय में लगा दिया गया था।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

