वर्कशॉप और सूने घर में चोरी, लाखों का माल उड़ाया
जोधपुर, शहर के कुड़ी भगतासनी और चौहाबो थाना क्षेत्र में एक मकान और वर्कशॉप में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से लाखों का माल साफ कर गए। संबंधित पीडि़तों ने मामले दर्ज करवाए।
कुड़ी पुलिस ने बताया कि प्रतापनगर निवासी दीपेश पुत्र पन्नालाल सुथार की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसका एक वर्कशॉप कुड़ी के मोगड़ा घुमटी के पास में है। जहां से अज्ञात चोर एल्युमिनियम और तांबे के तार आदि चोरी कर गए। पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
दूसरी तरफ चौहाबो पुलिस ने बताया कि चाणक्य नगर गायत्रीनगर के पास में रहने वाले सुरेंद्र सिंह पुत्र करण सिंह राजपुरोहित ने रिपोर्ट दी कि उसका घर 18 से 21 अप्रैल के बीच में सूना पड़ा था। अज्ञात चोरों ने ताले तोडक़र वहां से कीमती सामान आदि चोरी कर ले गए।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

