पदमसर तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत
जोधपुर, शहर के प्राचीन जलाशय पदससर तालाब में शनिवार की रात को एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। शव की पहचान के बाद उसे एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया है।
खांडाफलसा थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया कि रात साढ़े बजे के आस पास सूचना मिली कि पदमसर तालाब में एक व्यक्ति डूबा है। इस पर पुलिस वहां पहुंची। सिविल डिफेेंस और स्धानीय गोताखोरों की मदद से डूबने वाले शख्स को बाहर निकाला गया। सीढिय़ों पर मिले मोबाइल से परिजन का पता लगाया गया।
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। मृतक की पहचान पिपलिया ब्रह्मपुरी चांदपोल निवासी 60 साल के विशनदास सिंधी पुत्र होतुमल के रूप में की गई। उसके पुत्र मुकेश सिंधी ने शव को अपने पिता के रूप में पहचान की। शव को कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाजपा ने किया सरदार पटेल को नमन

सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

