गर्मी के बीच तेज रफ्तार कार बनी आग का गोला,जलकर राख
जोधपुर,निकटवर्ती जोधपुर-जैसलमेर सडक़ मार्ग पर केरू के पास शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार से चल रही एक कार में अचानक तेज धुएं के गुबार उठता देख चालक ने कार को रोक दिया। कार में सवार लोग तुरंत बाहर निकल आए। वे लोग बोनट ऊपर उठाते उससे पहले लपटे उठना शुरू हो गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। बाद में शास्त्री नगर से पहुंची एक दमकल ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक इसमें सवार युवक वहां से नदारद हो चुके थे।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन में एक कार केरू से जोधपुर की तरफ आ रही थी। कार में चार युवक सवार थे। केरू फांटे के समीप कार में से धुआं निकलता देख ड्राइवर ने कार को रोका। तब तक इसमें सवार युवक भी बाहर निकल आए। उनके बाहर निकलते ही लपटें उठना शुरू हो गई और आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान वहां से निकलने वाले किसी व्यक्ति ने पुलिस व शास्त्री नगर स्थित फायर स्टेशन को सूचना दे दी। पुलिस व फायर ब्रिगेड एक साथ ही मौके पर पहुंचे। फायर टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।
शास्त्रीनगर फायर स्टेशन प्रभारी प्रशांत सिंह ने बताया कि हमारे मौके पर पहुंचने तक कार मालिक व इसमें सवार युवक वहां से नदारद हो चुके थे। पुलिस से भी पता किया, लेकिन पुलिस को भी उनके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। कार पूरी तरह से जल जाने के कारण नंबर प्लेट पर अंकित नंबर भी साफ नजर नहीं आ रहे हैं। कार मालिक का भी पता लगाया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

