शहर में राह चलती महिलाओं से मनचलों की छेड़छाड़, फुटेज आए सामने
जोधपुर, महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित समझे जाने वाले जोधपुर में अब माहौल बदलने लगा है। उनके लिए बाहर निकलना अब खतरे से खाली नहीं रहा है। शहर के नागौरी गेट क्षेत्र के राम मोहल्ला में सोमवार की रात सड़क़ किनारे पैदल जा रही तीन में से एक महिला को बाइक पर आए दो युवक छेडख़ानी कर भाग निकले। यह वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। उन्होंने पुलिस गश्त पर सवाल खड़े किए है।
सोमवार की रात करीब पौने दस बजे तीन महिलाएं सडक़ किनारे पैदल जा रही थी। अपनी धुन में मगन ये महिलाएं बातें करते हुए आगे बढ़ रही थी। उस बीच पीछे से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए।महिलाओं के बिलकुल समीप बाइक ले जाकर पीछे बैठे युवक ने सडक़ की तरफ चल रही महिला को पीछे से हाथ लगाया और तेज रफ्तार के साथ बेखौफ होकर भाग निकले। यकायक हुई छेडख़ानी से महिला हतप्रभ रह गई। उसे कुछ समझ में आता तब तक दोनों युवक ओझल हो चुके थे।
छेडख़ानी का यह पूरा घटनाक्रम वहां दुकान चलाने वाले प्रेम के यहां लगे कैमरे में कैद हो गया। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में अब महिलाओं के लिए अकेले बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं रहा। कुछ दिन पूर्व इसी क्षेत्र में एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली गई। तब वह नीचे गिरने से घायल भी हो गई थी। अब महिला के साथ छेड़छाड़ हो गई। इस बारे में महिला अभी तक सामने नहीं आई है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

