फिलिंग स्टेशन पर कर्मचारियों और ग्राहक की बीच झगड़ा,चार चोटिल
कार में सवार होकर आए युवक, लेन देन के बाद विवाद जोधपुर। निकटवर्ती केरू स्थित एक फिलिंग स्टेशन पर रात डेढ़ बजे विवाद हुआ। कार में आए चार पांच युवकों से विवाद के बाद झगड़ा हुआ। सैल्ममैन पर कार चढ़ाने का प्रयास भी किया गया। मारपीट में चार युवक चोटिल हो गए। दोनों तरफ से पुलिस में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामले दर्ज करवाए गए। पुलिस फिलिंग स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज से मामले की जांच कर रही है।
राजीव गांधी नगर थाने के सबइंस्पेक्टर बगड़ाराम ने बताया कि मूलत: पीपाड़शहर के चिंचड़ली हाल अमर ज्योत फिलिंग स्टेशन केरू के सुुभाष चंद विश्रोई पुत्र थानाराम विश्रोई की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि रात डेढ़़ बजे के आस पास एक कार में चार पांच युवक सवार होकर आए तेल भरवाया था। यहां पर पैसों का लेन देन होने के बाद सैल्समैन से एक युवक उलझ गया। तब विवाद बढऩे के साथ झगड़ा और मारपीट करने लगे। कार सवार युवकों ने उसके सैल्समैन पर कार चढ़ाने का प्रयास भी किया।
दोनों तरफ से हुई मारपीट में सैल्समैन के साथ ग्राहक युवक भी चोटिल हो गए। सब इंस्पेक्टर बगड़ाराम ने बताया कि फिलिंग स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों और युवकों की बीच हुए झगड़े में चार लोग चोटिल हो गए। जिनका बाद मेें मेडिकल कराया गया। इस मामले के साथ ही नागौर रोड माता का थान निवासी संजय पुत्र भंवरलाल ने भी क्रॉस केस दर्ज करवाया और मारपीट का आरोप लगाया। झगड़े का कारण सामने नहीं आया है। जबकि तेल भराने के बाद रूपए का लेनदेन हो चुका था।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

