कार खाई में गिरी मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के निदेशक जसोल का निधन
पूरे मारवाड़ में शोक की लहर
उदयपुर, उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र अधिनस्थ रणकपुर घाट सेक्शन में सोमवार सुबह एक कार गहरी खाई में गिर गई। इसके बाद कार में आग लग गई। हादसे में जसोल बाड़मेर निवासी तथा करणीसिंह जिंदा जल गए।
करणीसिंह जसोल पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवन्तसिंह जसोल के भतीज एवं जोधपुर पूर्व नरेश गजसिंह के खास व्यक्तियों में से थे। वे मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के निदेशक थे। हादसे की खबर से मारवाड़ क्षेत्र में शोक छा गया।
बताया जाता है कि करणी सिंह अपनी कार से रणकपुर घाट सेक्शन स्थित रुपन माता मंदिर के दर्शनार्थ को जा रहे थे। उससे पहले झाला छतरी समीप कार अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

