गाडिय़ां रिपयेरिंग गैराज में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग: कारें जली
जोधपुर, शहर के निकटवर्ती पाल रोड स्थित डीपीएस सर्किल के पास में एक गाडिय़ां रिपेयरिंग गैराज में रविवार तडक़े भीषण आग लग गई। गैराज के ताले तोडक़र दमकल कर्मियों ने उसमें प्रवेश कर आग पर काबू पाया। इस बाबत बोरानाडा थाने में मामला भी दर्ज करवाया गया है।
दमकल सूत्रों के मुताबिक डीपीएस रोड मोटर मर्चेंट स्थित गाड़ी रिपेयरिंग के एक गैरेज में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से उसमें खड़ी तीन कारें जलकर खाक हो गई। मौके पर बासनी फायर स्टेशन से पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। बोरानाडा थाने में विशनाराम सांखला ने रिपोर्ट दी कि मोटर मर्चेंट पर सांखला मोटर रिपेयरिंग के नाम से उसका गैरेज है, जहां रविवार को अल सुबह चार से पांच बजे के मध्य शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। जिसमें तीन चार पहिया वाहन जल गए थे। मौके पर पहुंची एक दमकल गाड़ी ने आग बुझाई।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

