विधानसभ पूर्व अध्यक्ष की पुत्रवधु से लूट का खुलासा, मंदिर के बाहर शातिर चेन लूट भागा था
जोधपुर, शहर के महामंदिर इलाके पावटा प्रथम पोलो में गणेश मंदिर के बाहर दर्शन कर रही वृद्ध महिला से सोने की चेन लूटने वाले शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। चेन बरामद की जानी है। महिला विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष की पुत्रवधु है।
थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि पावटा प्रथम पोलो की रहने वाली 73 साल की वृद्धा मिनाक्षी पत्नी हीरालाल विश्नोई की तरफ से मामला दर्ज कराया गया था। इसमें बताया कि 24मार्च की सुबह वह घर के नजदीक ही गणेश मंदिर पर दर्शन करने गई थी। हाथ जोड़ रही थी तब एक शातिर पीछे आया और पकड़ लिया। फिर गले से तीन तोला वजनी सोने की चेन लूट कर ले गया।
थानाधिकारी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक टीम एएसआई रमेश, नेमीचंद, बाबूराम, हैडकांस्टेबल लालाराम, कांस्टेबल ओमप्रकाश,कैलाश एवं महिला कांस्टेबल ललिता की गठित की गई। पुलिस ने अथक परिश्रम के बाद आज शातिर लुटेरे भदवासिया फाटक स्थित मुल्तानी कॉलोनी निवासी अली खां पुत्र सलीम खां को बापर्दा गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ जारी है। वह सूनी जगह देखकर लूटपाट की घटना करता है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

