जैसलमेर-जोधपुर सवारी गाड़ी आज से चार दिन रद्द
जोधपुर, जोधपुर रेल मंडल के राइकाबाग जंक्शन-मंडोर रेलवे स्टेशनों के मध्य पुल मरम्मत कार्य के कारण जैसलमेर-जोधपुर रेल सेवा रविवार से चार दिन रद्द रहेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा ने बताया कि जोधपुर-जैसलमेर रेल खण्ड पर राइकाबाग जंक्शन से मंडोर रेलवे स्टेशनों के बीच पुल मरम्मत कार्य शुरू करने के कारण ब्लॉक लिया गया है और इस वजह से जैसलमेर-जोधपुर रेल सेवा गाड़ी संख्या 14825 रविवार से छह अप्रेल तक चार फेरे रद्द रहेगी। इसी प्रकार इस खंड की रेल सेवा गाड़ी संख्या 04826 दो से पांच अप्रेल तक चार फेरे रद्द की गई है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

