चांदपोल जोगमाया मंदिर में विधिवत घट स्थापना
स्कूली बालिकाओं ने आमजनों को किया तिलक
जोधपुर, चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में शहर परकोटे की ओट में चांदपोल दरवाजे के निकट प्राचीन जोगमाया मंदिर में पूरे विधि विधान से घट स्थापना की गई। इस अवसर पर मंदिर के पास चांदपोल आदर्श विद्या मंदिर स्कूल की बालिकाओं ने दर्शनाथियों व राहगीरों को कुंकूम तिलक कर नव संवत्सर की बधाई दी।
मंदिर व्यस्थापक राजकुमार जोशी ने बताया कि शहरपनाह से सटे ऐतिहासिक जोगमाया मंदिर में शनिवार को चैत्र नवरात्र के पहले दिन पंडित अश्विनी ओझा पूरे विधि विधान पूर्वक घट स्थापना व विशेष पूजन करवाया। इस दौरान ओमप्रकाश शर्मा व प्रशांत गोल्डी ने घट स्थापना की।
इस पर मंदिर के समक्ष आदर्श विद्या मंदिर,चांदपोल की बालिकाओं ने प्रतिवर्ष की तरह दर्शनाथियों और राहगीरों को कुंकूम तिलक कर आज से शुरू हुए नव संवत्सर की शुभकामनाएं दी। इस दौरान स्कूल की शिक्षिकाएं जयश्री,मुनमुन और नीलाक्षी भी मौजूद थीं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

