बेटी के लापता होने पर पिता का युवक पर चाकू से हमला
जोधपुर, शहर के निकट कुड़ी सेक्टर 6 में रहने वाले एक युवक पर उसके पड़ौसी व्यक्ति ने चाकू से हमला किया। हालांकि इसमें वह घायल नहीं हुआ है। वह बच गया। मगर पुलिस ने हत्या प्रयास में केस दर्ज किया है।
कुड़ी पुलिस इसमें जांच कर रही है।
कुड़ी थाने के सबइंस्पेक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि इस बारे में सेक्टर 6 में रहने वाले शुभम की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने उस पर चाकू से हमला किया है। मगर वह बच गया। पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में बताया कि हमलावर की पुत्री पिछले दो दिनों से लापता है। हमलावार को संदेह है कि उसकी बेटी को गायब करवाने में शुभम का हाथ है। फिलहाल पुलिस शुभम से भी पड़ताल कर रही है साथ ही घर से लापता लड़क़ी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

