कायलाना के पास एम्बुलेंस पलटी,गनीमत रही कि एंबुलेंस में कोई नहीं था
जोधपुर, शहर के प्राचीन जलाशय कायलाना के पास में गुरूवार की देर रात एक एबुंलेंस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। एंबुलेंस में भी कोई मरीज नहीं था। शुक्रवार की सुबह क्रेन की मदद से उसे सीधा करवा कर उसका मालिक लेकर चला गया। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। एंबुलेंस पर जीवन रक्षक हेल्थ केयर सांचौर लिखा हुआ था। बताया जाता है कि वह तकरीबन 5 फीट ऊंचाई से गिरी थी। कायलाना चौकी से पुलिस भी वहां पहुंची।
कायलाना चौकी प्रभारी एएसआई सुरताराम ने बताया कि वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो वह मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस पलटी देख पुलिस ने सोचा कि हो सकता है कि इसमें मरीज भी हो। तब दरवाजा खोला तो उसमें न तो चालक मिला और न ही कोई मरीज। इसके बाद पुलिस ने इधर-उधर नंबर ढूंढे तब एंबुलेंस में ही उनको डायरी मिली। जिसमें एंबुलेंस मालिक के नंबर पर पुलिस ने कॉल किया। तब किसी सतीश नाम के व्यक्ति ने फोन उठाया और कहा कि चालक रिपेयरिंग के लिए गाड़ी लेकर जा रहा था। तब घुमावदार मोड़ के चलते वह पलट गई।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

