Doordrishti News Logo

जूनियर नेशनल शूटिंग बॉल में चार विद्यार्थियों ने किया राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व

जोधपुर, भारतीय शूटिंग बॉल फेडरेशन द्वारा गुजरात के आनंद में आयोजित 40वीं जूनियर नेशनल शूटिंग बॉल चैम्पियनशिप में सरस्वती बाल वीणा भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय,सूरसागर के चार विद्यार्थियों ने राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व किया। बालक वर्ग में गणेशराम चौधरी व भागीरथ तथा बालिका वर्ग में मैना चौधरी व पलक विश्नोई ने राजस्थान टीम में अपनी भागीदारी निभाई।

जूनियर नेशनल शूटिंग बॉल में चार विद्यार्थियों ने किया राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व

राजस्थान के बालक वर्ग की टीम स्वर्ण पदक विजेता रही और बालिका वर्ग की टीम रजत पदक विजेता रही। इन प्रतियोगियों की जोधपुर पहुंचने पर विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: