नगर-निगम उत्तर आयुक्त ने सुमेर पब्लिक लाइब्रेरी का किया निरीक्षण
जोधपुर, जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता के निर्देश पर नगर-निगम (उत्तर) आयुक्त राजेंद्र सिंह कविया ने शुक्रवार को नगर-निगम उत्तर हैरिटेज भवन स्थित सुमेर पब्लिक लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बन्धित को लाइब्रेरी की व्यवस्थाओं में सुधार के दिशा निर्देश दिए।
आयुक्त कविया ने सुमेर पब्लिक लाइब्रेरी की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने लाइब्रेरी रिकॉर्ड रूम में दुर्लभ साहित्य, सदियों पुराने ग्रंथ व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों के अव्यवस्थित रख-रखाव पर नाराजगी जताई। उन्होंने कर्मचारियों को इन सभी दस्तावेजों को सु-व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान वहाँ कार्यरत कर्मचारियों की ओर से स्टाफ की कमी पर आयुक्त उत्तर ने निगम की ओर से तात्कालिक व्यवस्था के अंतर्गत अतिरिक्त स्टाफ उपलब्ध कराते हुए 1 सप्ताह में व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त उत्तर राजेन्द्र सिंह ने हैरिटेज बिल्डिंग के आसपास साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता पीएस तंवर, अधिशाषी अभियंता संजय माथुर, कार्यालय अधीक्षक सलामत उल्ला खान सहित निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

मसूरिया नट बस्ती से निगम ने हटाया अतिक्रमण

