Doordrishti News Logo

दुष्कर्म का आरोपी कोरियोग्राफर गिरफ्तार

  • गुड टच बेड टच मामला
  • आरोपी मूल रूप से नेपाल के कांठमांडू का है
  • बरसों से जोधपुर में रह रहा परिवार

जोधपुर, जिले के एक थाना क्षेत्र में मासूूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले कोरियोग्राफर को गिरफ्तार कर लिया। उसे पुलिस उसे गुड़ग़ांव हरियाणा से गिरफ्तार कर लाई है। उसे आज कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया गया। कई सालों से वह निजी तौर पर कोरियोग्राफी कर रहा था। उसने अपना नाम भी बदल दिया था।

पुलिस अधिकारी निशांत भारद्वाज ने बताया कि दो दिन पहले एक थाना क्षेत्र में महिला की तरफ से अपनी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया गया था। उसमें महिला ने उसकी पुत्री के साथ कोरियाग्राफर द्वारा दुष्कर्म करने की बात की थी। मामला चार साल पहले का था। हाल ही महिला अपनी बेटी को गुड टच बेड टच के बारे में समझा रही थी, तब बेटी ने कोरियोग्राफर टीचर करतूत बयां कर दी थी। जिस पर पॉक्सो एवं दुष्कर्म की धारा में प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस अधिकारी निशांत भारद्वाज ने बताया कि प्रकरण में अब मंडोर थाना क्षेत्र में चाणक्य नगर में किराए पर रहने वाले सनम तोमांग को गिरफ्तार कर लिया गया। वह मूल रूप से नेपाल के कांठमांडू का रहने वाला है। परिवार कई साल सेे जोधपुर में ही रह रहा है। पिता भी अच्छी सेवा में कार्यरत है। आरोपी इन दिनों कोरियोग्राफी के साथ जिम भी चला रहा था। गुड़ग़ांव में जिम ट्रेनर बना हुआ था। 12वीं तक पढ़ा है और डांस में रूचि होने पर वह कोरियाग्राफर बन गया और स्कूलों में डांस प्रेक्टिस कराने लगा। हाल ही सामने में आई घटना भी एक निजी स्कूल में हुई थी। जब चार साल पहले स्कूल के वार्षिक समारोह को लेकर तैयारी की जा रही थी। तब आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म किया था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026