जिला कलेक्टर ने विकास कार्यो का किया निरीक्षण
जोधपुर, जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने गुरूवार को जोधपुर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यो का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने महिला पॅालिटेक्निक कॅालेज परिसर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन व कल्चरल सेंटर के कार्य को देखा तथा संबंधित को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पावटा जिला अस्पताल में चल रहे कार्य का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारी को इस कार्य को अक्टूबर-2022 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। पावटा मण्डी क्षेत्र में निर्माणाधीन आधुनिक बस स्टेण्ड को भी देखा तथा कार्य को गुणवता के साथ करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सुरपुरा बांध पार्क सौन्दर्यकरण के कार्य का अवलोकन कर सुरपुरा बांध के विकास के लिए चरणबद्व रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। मल्टी लेवल पार्किंग सोजती गेट के कार्य, फिन्टेक यूनिवर्सिटी, टाऊन हॅाल में चल रहे कार्य तथा मण्डोर गार्डन के सौन्दर्यकरण का भी जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उनके के साथ एडीएम प्रथम मदनलाल नेहरा, एडीएम द्वितीय राजेन्द्र डांगा,एडीएम तृतीय हेमेन्द्र नागर,जेडीए आयुक्त डॉ इन्द्रजीत यादव,आयुर्वेद विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार सीमा कविया तथा संबंधित अधिकारी थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

स्वदेशी जागरण मंच का प्रशिक्षण 25 से 27 नवंबर को

कार्तिक पूर्णिमा पर सजेगा विशेष दीवान

हाईवे पर ट्रेलर में लगी आग केबिन जलकर खाक

30.20 लाख का फ्रॉड आरोपी खुद पत्नी के स्थान पर बना नॉमिनी

50 लाख की लूट में हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग

पेट्रोल पंप की महिला कर्मी ने मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

युवती पांच दिन से लापता

तीन श्रद्धालुओं की मौत 12 से ज्यादा लोग घायल

