शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, बाइक बरामद
जोधपुर, शहर की देवनगर पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की एक बाइक को जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के सात प्रकरण दर्ज हो रखे हैं।
देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड स्थित 1 घ 16 में रहने वाले गणपतलाल पुत्र बंशीलाल की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया था। उसके अनुसार घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक 22 मार्च को चोरी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए बाइक चोर सूरसागर के मालियों का बास निवासी कानाराम पुत्र भंवरलाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पहले भी चोरी के प्रकरण दर्ज हो रखे हैं। आरोपी को सीसीटीवी फुटेज देख पकड़ा जा सका।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

स्वदेशी जागरण मंच का प्रशिक्षण 25 से 27 नवंबर को

कार्तिक पूर्णिमा पर सजेगा विशेष दीवान

हाईवे पर ट्रेलर में लगी आग केबिन जलकर खाक

30.20 लाख का फ्रॉड आरोपी खुद पत्नी के स्थान पर बना नॉमिनी

50 लाख की लूट में हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग

पेट्रोल पंप की महिला कर्मी ने मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

युवती पांच दिन से लापता

तीन श्रद्धालुओं की मौत 12 से ज्यादा लोग घायल

