Doordrishti News Logo

ऐश्वर्या काॅलेज के विद्यार्थियो ने किया इसरो का भ्रमण

जोधपुर, ऐश्वर्या काॅलेज के कम्प्यूटर सांइस के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत को इसरो जोधपुर का भ्रमण किया। विभागाध्यक्ष नवीन जोशी ने बताया कि 60 विद्यार्थियों के दल ने सहायक प्रोफेसर आतिश राॅय एवं नवीन पुरोहित के नेतृत्व में संचार दूरसंचार एवं अंतरिक्ष उपयोग केेन्द्र का भ्रमण कर आवश्यक जानकारियां प्राप्त की तथा सेटेलाईट एवं रिमोट सेन्सिग से विभिन्न प्ररियोजनाओं को बारिकी से समझा एवं अन्तरिक्ष अनुसंधान में होने वाले नित नए प्रयोगों पर इसरो के वैज्ञानिको के साथ चर्चा की। भ्रमण के दौरान इसरो की ओर से शषिकांत शर्मा ने अन्तरिक्ष प्रोद्योगिकी से जुड़े हुए विभिन्न पहलुओं एवं एपलिकेशन से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों को विस्तार से समझाया।

भ्रमण के दौरान डाॅ. राकेश शर्मा एवं हंसराज मीणा ने विद्यार्थियों को एयरोस्पेश की प्रदर्शनी का अवलोकन कराया तथा अन्तरिक्ष के विभिन्न माॅडलों को बारिकी से समझाया। विद्यार्थियों को भ्रमण के दौरान भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान द्वारा नित नये किये जाने वाले कार्यो के बारे मे सजीव जानकारी प्राप्त हुई। अन्तरिक्ष मे आने वाले समय किस प्रकार परिवर्तन होंगे उसका भी रोड मैप समझने मे आसानी हुई।

काॅलेज चैयरमेन भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों को भ्रमण के तहत मिलने वाली जानकारियों का उपयोग करते हुए कम्प्यूटर सांइस में नवाचार करते हुए साॅफ्टवेयर एवं एपलिकेशन बनाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डाॅ. ऋषि नेपालिया ने भारतीय अन्तरित अनुसंधान केन्द्र जोधपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार के भ्रमण विद्यार्थियो में विज्ञान एवं तकनीकी समझ बढ़ाने में सहायक होते हैं। इससे विद्यार्थियों की अन्तरिक्ष एवं सूचना प्रोद्योगिकी क्षेत्र के ज्ञान में वृद्धि होती है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: