भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2079 के बैनर का विमोचन
जोधपुर, भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2079 के बैनर का सोमवार को विमोचन किया गया। इस बार भारतीय नववर्ष का भव्य आयोजन किया जाएगा। नव वर्ष महोत्सव समिति के महासचिव नथमल पालीवाल ने बताया कि सोमवार को भारतीय नव वर्ष के भव्य सुस्वागतम के तैयारी को लेकर राष्ट्र्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक योगेंद्र कुमार, लघु उद्योग भारती के राष्ट्र्रीय महासचिव घनश्याम ओझा, सह प्रांत संपर्क प्रमुख हेमंत घोष, समिति के समन्वयक निर्मल गहलोत, समिति के अध्यक्ष सुरेश विश्नोई के सानिध्य में बैनर का विमोचन किया गया।

राष्ट्र्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक योगेंद्र कुमार ने इस अवसर पर कहा कि विक्रम संवत भारतीय नववर्ष वैज्ञानिक काल गणना पर आधारित है इसके परिवर्तन के साथ प्रकृति स्वयं नव परिवर्तन लेकर आती है संपूर्ण विश्व की काल गणना का आधार विक्रम संवत ही माना जाता है इसलिए हमें इस की महत्वता को समझते हुए एक नई उमंग और उत्साह के साथ नववर्ष का स्वागत करना चाहिए। कार्यक्रम में समिति के कोषाध्यक्ष महावीर चोपड़ा, करणी सिंह खींची, राजेंद्र कुमार गहलोत, श्रीकांत पारीक, महेंद्र उपाध्याय, यस गोधा, नरेश सुराणा, माधव दास, शिव कुमार सोनी, भगराज पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

