खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, अस्पताल में मौत
जोधपुर, शहर के रातानाडा इलाके में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति ने मानसिक परेशानी के चलते खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी हालत में उसे एमजीएच के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया। मगर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया गया।
रातानाडा पुलिस ने बताया कि घटना में झालामंड मीरानगर निवासी भंवरलाल पुत्र विरदराम जाट की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसका भाई 58 साल का महेंंद्र चौधरी रातानाडा में शिव मंदिर रोड पर किराए पर रहता था। उसने मानसिक परेशानी के चलते खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस पर उसे एमजीएच के बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया। मगर उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। एएसआई रघुवीर सिंह की तरफ से जांच की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

