Doordrishti News Logo

जोधपुर,जेडीए आयुक्त कमर चौधरी के निर्देशानुसार प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा नियमित रूप से अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। दस्ते द्वारा जोधपुर के खसरा संख्या 632/368, 632/37 तथा नान्दड़ी में अवैध कॉलोनीयों में निर्माण कार्य बंद करवाया गया। जेडीए की भूमि पर अवैध एवं अनाधिकृत रूप से किए जा रहे निर्माणों व अतिक्रमणों को भी बंद करवाया गया।

सचिव हरभान मीणा ने बताया कि भूखण्डों के भवन मानचित्र अनुमोदन तथा योजनाओं के ले-आउट प्लान का अनुमोदन नियमानुसार यथाशीघ्र किया जा रहा है। उन्होंने अपील की है कि बिना सक्षम स्वीकृति के किसी प्रकार से अवैध निर्माण का कार्य न करें, बिना ले-आउट प्लान अनुमोदन करवाये योजनाओं में निर्माण कार्य नहीं करें और ना ही भूखण्डों का क्रय-विक्रय किया जाए।

उपायुक्त पूर्व अनिल कुमार पूनिया के निर्देशानुसार जोधपुर के खसरा संख्या 632/368, 632/37 का मौका निरीक्षण किया गया। वहां पर होटल इण्डाना मुख्य सड़क के बांई ओर विनायका रोड पर लगभग 10 बीघा भूमि पर पोलो एन्कलेव नाम की अवैध रूप से आवासीय कॉलोनी काटी हुई मिली मौके पर सीवरेज पाईप डालने तथा मिट्टी व मुरड़ की सड़कें बनाने का कार्य प्रगतिरत पाया गया तथा खसरा संख्या 632/37 में बिना सक्षम स्वीकृति के 7 आवासीय मकानों का निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसी प्रकार ग्राम नान्दड़ी का मौका निरीक्षण किया गया। नान्दड़ी, खसरा संख्या 79 जोधपुर-जयपुर मुख्य हाईवे पर सारण नगर पुलिया के पास लगभग 5 बीघा भूमि पर देव नगर नाम से आवासीय एवं व्यवसायिक भूखंड की कॉलोनी काटी हुई पायी गयी तथा मुख्य सड़क के पृष्ठ भाग में कई दुकानों व मकानों का निर्माण कार्य प्रगतिरत पाया गया। अवैध आवासीय एवं व्यवसायिक भूखण्डों की कॉलोनीयों में चल रहे अवैध निर्माण कार्यों तथा आवासीय मकानों के निर्माण कार्यों को बंद करवाते हुए निर्माण कार्य में काम आने वाले औजारों को जब्त किया गया। कार्यवाही के दौरान सख्त हिदायत दी गई कि जेडीए स्वीकृति के बिना किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण तथा आवासीय योजना का विकास नहीं करें अन्यथा अवैध निर्माणों को नियमानुसार ध्वस्त करने की कार्यवाही कि जाएगी। उपायुक्त उत्तर कंचन राठौड़ के निर्देशानुसार ग्राम बावड़ी का मौका निरीक्षण किया गया। ग्राम बावड़ी से अणवाणा रोड जाते समय सड़क के दांयी तरफ स्थित खसरा संख्या 806, 806/1, 807/1 व 807/10 पर अतिक्रर्मियों द्वारा भिन्न-भिन्न 3 फीट ऊंचाई की चारदीवारी व कच्चे पक्के हत्थों का निर्माण कार्य किया जा रहा था। मौका निरीक्षण के दौरान उक्त अवैध निर्माणों को बंद करवाते हुए अतिक्रर्मियों को सख्त हिदायत दी गई कि जेडीए की भूमि पर किसी प्रकार का अवैध निर्माण अथवा अतिक्रमण नही करें अन्यथा नियमानुसार ध्वस्त करने की कार्यवाही की जावएगी। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार मोहित आशिया, प्रवर्तन अधिकारी अमरसिंह रतनू, प्रवीण गहलोत, प्रवर्तन निरीक्षक अनिल शर्मा, महेन्द्र भार्गव, करनाराम जाट, पटवारी धर्मेन्द्र सिंह, सुनील प्रसाद उपस्थित थे।

Related posts:

जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस में पकड़ी अवैध शराब

February 23, 2026

जन्मदिवस पर देहदान का संकल्प लेकर पेश की अनुकरणीय मिशाल

February 23, 2026

भगवान झूलेलाल का चेटीचंड मेला 20 मार्च को

February 23, 2026

आईआईटी ने खोजा मानव शरीर का प्रोटीन जो खतरनाक बैक्टीरियल बायोफिल्म को रोक सकता है

February 23, 2026

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026