Doordrishti News Logo

940 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

जोधपुर, कमिश्ररेट की करवड़ पुलिस ने नागौर रोड पर 940 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से अब पूछताछ की जा रही है। वह अफीम लेकर बेचने के लिए बावड़ी की तरफ जा रहा था। जांच के दौरान संदेह होने पर उसकी गहन तलाशी ली पुलिस के अनुसार जोधपुर-नागौर रोड पर वाहनों की सामान्य जांच की जा रही थी।

थानाधिकारी कैलाश दान ने बताया कि मोटर साइकिल पर सवार एक युवक को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान युवक घबरा गया। इस पर संदेह बढ़ गया और उसकी मोटर साइकिल की जांच की गई। मोटर साइकिल के टूल बॉक्स में एक पैकेट मिला। जिसमें अफीम रखी थी। पुलिस ने मोटरसाइकिल चला रहे युवक लूणी क्षेत्र के रोहिचाकलां निवासी सुरेश विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। उससे अफीम लाने के स्थान के बारे में पूछताछ की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: