Doordrishti News Logo

मकान का विज्ञापन देना पड़ा भारी, शातिर ने किराए के नाम पर खाते से निकाले दो लाख

साइबर क्राइम

जोधपुर, शहर के न्यू पावर हाउस रोड सेक्टर 7 में रहने वाले एक व्यक्त्ति को अपना मुंबई वाला मकान किराए पर देने के लिए ऐड देना महंगा पड़ गया। शातिर ने दिए गए नंबर पर कॉल किया और पेटीएम से पहले 100 रूपए ट्रांसफर किए। बाद में खाते से 1.98 लाख की नगदी साफ कर दी। पीडि़त ने अब शास्त्रीनगर थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है।

शास्त्रीनगर थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर 7 न्यू पावर हाउस रोड पर रहने वाले कांतिलाल पुत्र जगदंबा लाल माथुर की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसका एक मकान मुंबई में भी है। जिसे किराए पर देने के लिए उसने एक समाचार पत्र में विज्ञापन दिया था।

विज्ञापन में उसने अपने मोबाइल नंबर लिखे थे। तब एक शख्स ने कॉल किया और मकान लेने की इच्छा जाहिर की। इस पर शातिर ने किराए के तौर पर पहले सौ रूपए एटीएम के जरिए ट्रांसफर किए। बाद में बैंक संबंधी सारी जानकारी जुटा ली। शातिर ने पांच बार में उसके खाते से 1 लाख 98 हजार 999 रूपए पार कर लिए। पीडि़त ने इस बारे में मंगलवार को थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस की तरफ से अब इसमें अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026