Doordrishti News Logo

रेलवे के स्वास्थ्य जांच शिविर में 835 कर्मचारी लाभान्वित

जोधपुर, रेलवे अस्पताल की ओर से आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर मंगलवार को सम्पन्न हुआ। इसके तहत विभिन्न केंद्रों पर 835 रेलकर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ वासु देवन ने बताया कि मंडल के कुल दस केंद्रों पर आयोजित शिविर में 835 आशार्थियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इन केंद्रों पर कर्मचारियों के लिए ईसीजी,डायबिटीज,ब्लड प्रेशर इत्यादि कि मौके पर ही जांच की गई और उपचार का परामर्श दिया गया।

उन्होंने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय के निर्देशन में आयोजित शिविर में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में 127,वर्कशॉप में 231, भगत की कोठी डीज़ल शेड में 114,भगत की कोठी स्वास्थ्य केंद्र पर 32,ओलम्पिक हेल्थ यूनिट पर 57,मेड़ता रोड़ पर 72,डेगाना पर 26,समदड़ी पर 72,बाड़मेर पर 40 और जैसलमेर हेल्थ यूनिट पर 64 कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया। कुल 835 आशार्थियों में आर पीएफ के 102 कर्मचारी शामिल हैं।

डॉ वासुदेवन ने बताया कि जांच के दौरान कुल पंद्रह विभागों के कर्मचारियों ने जांच करवाई जिसमें हाइपरटेंशन के 111 व मधुमेह के 64 नए रोगी चिन्हित किए गए जिन्हें नियमित दवाई शुरू करने का परामर्श दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026