Doordrishti News Logo

स्कूल आते जाते सिटी बस में नजदीकियां बढ़ाई, दुष्कर्म का आरोप

जोधपुर, शहर के जिला पश्चिम में स्कूली छात्रा के सिटी बस में आते जाते नजदीकियां बढ़ाने के बाद युवक ने घर आना जाना शुरू कर दिया। घर में किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। पीडि़त परिवार रात को थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया। घटना में पॉक्सो एक्ट में केस बनाया गया है। आरोपी बाड़मेर जिले का होना बताया जाता है।

जिला पश्चिम की पुलिस ने बताया कि एक किशोरी की पहचान स्कूल आते जाते सिटी बस में होने लगी थी। बाद में पहचान वाला युवक घर भी आने जाने लग गया। इस बीच मौका पाकर उसने किशोरी से गलत हरकतें करनी शुरू कर दी। अब घरवालों का इसका पता लगने पर वे थाने पहुंचे और केस दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार परिवार के एक सदस्य की तरफ से पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज करवाया गया है। आरोपी युवक बाड़मेर का रहने वाला बताया जाता है। जो अभी फरार है। परिवार के लोग पुलिस के पास देरी से पहुंचे, ऐसे में युवक भाग निकला। फिलहाल पुलिस ने इसमें अनुसंधान आरंभ किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026