Doordrishti News Logo

आर्मी जवान पर लगा छात्रा से शादी का झांसा देकर यौनशोषण का आरोप

जोधपुर, जिले के पश्चिम में रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली एक छात्रा के साथ आर्मी के जवान ने शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण किया। जवान ने अब अपनी ड्यूटी आगरा में होना बता दी। यौन शोषण की शिकार बनी युवती ने अब उसके खिलाफ जिला पश्चिम में मामला दर्ज करवाया गया है। पीडि़ता मूल रूप से बाड़मेर की रहने वाली है। पुलिस ने अब इसमें अनुसंधान आरंभ किया है।

जिला पश्चिम पुलिस ने बताया कि बाड़मेर की एक युवती यहां पश्चिम में रहती थी। वह दो साल से किराए पर रहते हुए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। तब डेढ साल पहले उसके मोबाइल पर एक शख्स का कॉल आया और खुद को इंडियन आर्मी का जवान होना बताया। इसने अपना नाम हरलाल जाट होना बताया। पीडि़ता का आरोप है कि वह उससे दोस्ती के बाद आना जाना शुरू कर दिया। उसके किराए के कमरे पर भी आता था। वह शादी का झांसे देकर उससे संबंध बनाए।

वह पीडि़ता को आगरा भी लेकर गया। जहां पर यौनशोषण करने के बाद कहा कि उसका ट्रांसफर हो.ल गया है। ऐसे में वह शादी नहीं कर सकता। तब युवती उसके साथ फिर से जोधपुर आ गई। बाद में वह वीडियो फोटोग्राफ्स दिखाकर दुष्कर्म करता रहा। पीडि़ता का आरोप है कि वह वर्ष 2020 से लेकर 2021 तक उससे यौनशोषण करता रहा। वह पीडि़ता का रातानाडा स्थित एक होटल पर भी लेकर गया जहां पर यौनशोषण किया गया। अब शादी से मुकर गया है। पीडि़ता ने अब पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस नेब6 इसमें जांच आरंभ की है। आरोपी भी बाड़मेर जिले का होना बताया जाता है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews