Doordrishti News Logo

पहली बार महिला अवैध हथियार के साथ पकड़ी गई

  • बाड़मेर के हिस्ट्रीशीटर से लेना बताया
  • हिस्ट्रीशीटर को पुलिस पर फायरिंग केस में रविवार को पकड़ा गया था
  • महिला से देशी पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद

जोधपुर, शहर की शास्त्रीनगर पुलिस ने सोमवार को एक महिला हथियार तस्कर को पकड़ा। यह संभवत: पहली कार्रवाई होगी जिसमें किसी महिला से अवैध हथियार मिला है। महिला के बैग में एक देशी पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन मिली है। उसे आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरंभिक पूछताछ में सामने आया कि उसे यह हथियार बाड़मेर के हिस्ट्रीशीटर ने दिया था। इस हिस्ट्रीशीटर को रविवार को राजीव गांधी नगर पुलिस ने पुलिस पर फायर करने के आरोप में पकड़ा था, जो शातिर नकबजन है। पुलिस अब इसके खिलाफ भी आर्म्स एक्ट मेें केस बनाएगी।

पहली बार महिला अवैध हथियार के साथ पकड़ी गई

शास्त्रीनगर थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को मुखबिरी सूचना मिली कि मिल्कमैन कॉलोनी में एक महिला के पास अवैध हथियार हो सकते हैं। इस पर पुलिस की टीम को लगाया गया। संदिग्ध महिला के बैग की तलाशी लिए जाने पर उसमें एक देशी पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस एवं एक मैगजीन मिली। महिला लूणी तहसील के पीपरली हाल चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड में भंसाली भवन वाली गली बाड़मेर रोड पर रहने वाली भानू पत्नी सोहनलाल गौड़ है।

आरंभिक पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि उसे यह हथियार बाड़मेर निवासी ओमप्रकाश ने दिए है। ओम प्रकाश को राजीव गांधी नगर पुलिस ने पुलिस पर फायरिंग के केस में रविवार को गिरफ्तार किया था। वह आला दर्जें का नकबजन है। उसके खिलाफ 30 प्रकरण दर्ज हो रखे हैं और वह बाड़मेर जिले का हिस्ट्रीशीटर है। अब शास्त्रीनगर पुलिस इसके खिलाफ भी आर्म्स एक्ट में केस बनाएगी।

हथियार बेचने या ठिकाने लगाने की जुगत में

पकड़ी गई महिला से पता लगा कि वह हथियार ओम प्रकाश से लिया। वह पहले उसके साथ किराए पर एक ही मकान में रहता था। उसके पकड़े जाने की जानकारी होने पर या तो महिला हथियार बेचने की फिराक में थी या उसे कहीं ठिकाने लगाने वाली थी। फिलहाल तस्दीक की जा रही है।

दो बच्चे हैं और पति एम्स अस्पताल में भर्ती

पकड़ी गई महिला भानू ने पुलिस को बताया कि उसे दो बच्चे हैं और दोनों ही ननिहाल पीपरली लूणी में रहते हैं। पति बीमार है और एम्स अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। महिला को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: