Doordrishti News Logo

देर रात बदमाशों का आतंक, रंजिश में ठेले और स्कार्पियो को फूंका

जोधपुर, शहर में पुलिस की रात्रिकालीन गश्त को धत्ता बताते हुए बदमाशों ने आधी रात को प्रतापनगर टेंपों स्टेण्ड और सूरसागर बाइपास पर एक घर के बाहर आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया। बदमाशों के दो तीन खाली ठेलेे फूंकने के साथ एक स्कार्पियो में पहले जमकर तोडफ़ोड़ की फिर उसमें ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। मामलों मेें प्रतापनगर और सूरसागर थाने में प्रकरण अब दर्ज करवाए गए हैं।

प्रतापनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि गुजराती कॉलोनी निवासी रॉबिन तेजी की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसके हाथ ठेले प्रपाप नगर टेंपों स्टैंड के समीप खड़े थे। रात को अज्ञात बदमाशों ने उन पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। इससे ठेले जलकर राख मेें तब्दील हो गए। थानाधिकारी ने बताया कि रॉबिन तेजी और कैलाश नाम के एक शख्स के बीच कोई पुरानी बोलचाल सामने आ रही है। इसमें कैलाश नाम के शख्स का भी हाथ हो सकता है। फिलहाल इसमें पड़ताल की जा रही है। इनके बीच झगड़ा भी हो रखा है।

दूसरी तरफ रात में ही ढाई से तीन बजे के बीच में सूरसागर बाइपास रोड पर नितेश जावा के घर के बाहर अज्ञात कारों में सवार होकर कुछ लोगों ने वहां खड़ी स्कार्पियो में पहले तोडफ़ोड़ की और फिर ज्वलनशील पदार्थ डालकर फूंक दिया। कार के शीशे फोड़ दिए गए। घटना का वीडियो आज सुबह सामने आया। सूचना पर देर रात ही पुलिस की गश्त करती गाड़ी आई। परिवार के लोगों ने बाद में गाड़ी पर पानी डालकर आग को बुझाया। इस बारे में भी आपसी रंजिश होना बताया जाता है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तस्दीक में जुटी है। मामला सूरसागर थाने में दर्ज कराया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026