Doordrishti News Logo

तीन वाहन चोरी गिरफ्तार, कई वारदातें खुलने की संभावना

साल भर से चोरी की बाइक पर घूम रहे थे, अब पकड़े गए

जोधपुर, शहर के न्यू पावर हाउस रोड स्थित रिको कार्यालय के सामने साल भर पहले चोरी हुई बाइक के साथ तीन युवकों को पुलिस ने अब पकड़ा है। इनसे पूछताछ चल रही है। वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के खुलासे की संभावना बनी है। तीनों को आज दोपहर बाद कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड पर लिया जाएगा। शास्त्री नगर थाना अधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि कुड़ी निवासी संजय राम की एक बाइक 1 मार्च 21 को रिको कार्यालय के सामने एक फैक्ट्री के नजदीक से चोरी हो गई थी।

गाड़ी का लंबे समय से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा था। गुरूवार को पुलिस को मुखबिरी सूचना मिली कि तीन युवक एक चोरी की बाइक के साथ घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने थाना क्षेत्र से तीन युवकों भूरीबेरी सूरसागर निवासी निखिल उर्फ ईश्वरराम पुत्र राजूराम, अंबेडकर कॉलोनी सूरसागर के भोपाल उर्फ भवानी पुत्र भगवानराम ओड एवं कैलाश पुत्र पेमाराम ओड को गिरफ्तार किया। इनके पास उक्त चोरी की यह बाइक मिली। अभियुक्तों से अभी पूछताछ चल रही है। कई अन्य वाहन चोरी की घटना का खुलासा हो सकता है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026

कल से बदलेगा एयर ट्रैफिक, मुंबई-जोधपुर-दिल्ली के बीच नई उड़ान

August 30, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट के रोस्टर में फिर बदलाव

August 30, 2026

विमर्श:नारी को पराधीन नहीं, संरक्षणीय मानने वाली सनातन दृष्टि

August 30, 2026